दिल्ली-लखनऊ के बीच आने जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ सकता है। रेलवे ने निजामुद्दीन-लखनऊ व नई दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों को निरस्त रखने का निर्णय लिया है। हालांकि ये ट्रेनें निरस्त करने का कारण्ा स्पष्ट नहीं किया गया है।
ट्रेन संख्या 04414 निजामुद्दीन-लखनऊ स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर को व ट्रेन संख्या 04413 लखनऊ-निजामुद्दीन ट्रेन 17 नवंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04416 नई दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 नवंबर को व ट्रेन संख्या 04415 लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट ट्रेन 15 नवंबर को निरस्त रहेगी।
उधर, रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए कुछ ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली-नाहरलंगम एसी एक्सप्रेस में थ्री एसी अतिरिक्त कोच लगेगा। इसी तरह अमृतसर-सहरसा गरीब रथ, वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्वप्रेस, वाराणसी जम्मू तवी बेगमपुर एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में भी अतिरिक्त कोच लगेगा। इससे यात्रियों की राह आसान होगी।