फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: आरआरबी के जरिए ट्रेन नियंत्रकों की सीधी भर्ती फिर शुरू करेगा रेल मंत्रालय, 2017 से बंद थी

Fri, 27 Jun 2025 09:22 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 रेल मंत्रालय ट्रेन नियंत्रकों के 60 प्रतिशत पदों को रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरेगा। मंत्रालय ने 25 जून को यह घोषणा की।
विज्ञापन
रेलवे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि अब ट्रेन नियंत्रकों के 60 प्रतिशत पदों को सीधे रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के माध्यम से भरा जाएगा। यह घोषणा 25 जून को की गई। मंत्रालय द्वारा घोषित सुधारों के अनुसार, नियंत्रण विभाग में 60 प्रतिशत रिक्तियां बोर्ड द्वारा सीधी भर्ती के जरिये स्नातक स्तर के अभ्यर्थियों से भरी जाएंगी।
विज्ञापन


हालांकि यह परीक्षा किस स्वरूप में होगी और इसे क्या नाम दिया जाएगा, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि इन बिंदुओं पर सक्षम प्राधिकरण द्वारा जल्द निर्णय लिया जाएगा।

2017 में परीक्षा बंद कर दी गई थी
नियंत्रण विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 2017 तक विभाग में सीधी भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित ‘रेलवे ट्रैफिक अप्रेंटिस’ परीक्षा के माध्यम से होती थी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, हालांकि 2017 में परीक्षा बंद कर दी गई थी, जिसके बाद नियंत्रण विभाग में सीधी भर्ती बंद हो गयी और सभी पदों को ‘फीडर कैडर’ जैसे गार्ड, स्टेशन मास्टर और ट्रेन क्लर्क के माध्यम से भरा जाता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Shibu Soren Health: पूर्व सीएम शिबू सोरेन को अब ब्रेन स्ट्रोक, हालत नाजुक; कल आईं थीं राष्ट्रपति मुर्मु देखने
विज्ञापन


40 प्रतिशत रिक्तियां सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से
उन्होंने बताया चूंकि नियंत्रण विभाग में मौद्रिक लाभ ‘फीडर कैडर’ के बराबर या उससे अधिक नहीं थे, इसलिए चुने जाने वाले कर्मचारी विभाग में आने से इनकार कर देते थे।एक नियंत्रक ने बताया, नियंत्रण विभाग में प्रतिभाशाली कर्मचारियों की कमी का यह प्रमुख कारण है, जिसे भारतीय रेलवे का मस्तिष्क या तंत्रिका केंद्र माना जाता है। हालांकि, नए सुधारों के साथ अब अच्छे अभ्यर्थियों को सीधे यहां तैनात किया जाएगा और इससे ट्रेन संचालन में सुधार होगा। मंत्रालय के परिपत्र के अनुसार, शेष 40 प्रतिशत रिक्तियां सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) या योग्यता आधारित पदोन्नति कोटा के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएंगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें