फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रेलवे इंजीनियर ने इस तरह बचाई महिला यात्री की जान

Sat, 25 May 2019 08:34 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
विज्ञापन
रेलवे इंजीनियर ने महिला यात्री की जान बचाई। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

ओडिशा के भुवनेश्वर में रेलवे इंजीनियर ने गुरुवार को एक महिला यात्री की कटक स्टेशन पर जान बचाई। इंजीनियर ने महिला को चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आने से बाल-बाल बचा लिया। यह घटना तब सामने आई जब ईस्ट कोस्ट रेलवे ने शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

विज्ञापन


38 सेकेंड के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला चलती हुई पुड्डुचेरी-हावड़ा एक्सप्रेस से कटक रेलवे स्टेशन पर उतरने की कोशिश करती है। इस स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकती। उतरने की कशिश में वह प्लेटफॉर्म पर गिर जाती है। हालांकि इस दौरान उसने एक हाथ से ट्रेन का हैंडल पकड़ा हुआ था। यह घटना गुरुवार को शाम के चार बजे घटी।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कटक के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (सिग्मल एंड टेलिकॉम) टीआर बारिक मौके पर मौजूद थे। वह तुरंत महिला की सहायता करने के लिए भागे और उसे उठाया ताकि वह प्लेटफॉर्म के गैप के बीच में न आए। उन्होंने महिला को कोच के अंदर धकेल दिया जिससे कि उसकी जान बच गई। वरना एक दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन





ईस्ट कोस्ट रेलवे के महाप्रबंधक विद्या भूषण ने बारिक को नकद पुरस्कार दिया है। इसी स्टेशन पर इस तरह की घटना पिछले साल 17 अगस्त को हुई थी। उस समय रेलवे सुरक्षा बल के एक कांस्टेबल ने महिला की जान बचाई थी। कांस्टेबल ने महिला को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप से खींचकर बाहर निकाला था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें