फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का इंजीनियर एक करोड़ की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

Mon, 18 Jan 2021 05:02 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा (आईआरईएस) के वरिष्ठ अधिकारी को कथित तौर पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने देशभर के 20 ठिकानों पर छापे भी मारे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने 1985 बैच के आईआरईएस अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली है।

चौहान पर पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) की परियोजनाओं का ठेका दिलाने में मदद करने का आरोप है। चौहान असम के मालीगांव स्थित एनएफआर मुख्यालय में तैनात थे। सीबीआई ने दिल्ली, असम, उत्तराखंड सहित देश के 20 ठिकानों पर छापे मारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें