फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनस के भुगतान में देरी होने के चलते आठ लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों ने पूरे देश में किया विरोध प्रदर्शन 

Tue, 20 Oct 2020 11:02 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Social media
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों ने मंगलवार को बोनस के भुगतान में देरी होने देश भर में विरोध प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी अखिल भारतीय रेलवे मेंस फेडरेशन ने दी। फेडरेशन ने कहा कि अगर बोनस तत्काल जारी नहीं किया गया तो वह विरोध को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे और सीधा कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन



फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्र ने बयान जारी कर कहा कि फेडरेशन से मान्यता प्राप्त सभी यूनियनों ने उत्पादकता से जुड़े बोनस के भुगतान में हो रही अनावश्यक देरी के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड से कल सख्त कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बावजूद आठ लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों ने पूरे देश में इन विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मिश्र ने कहा कि यह बोनस 2019-20 के लिए दिया जाना है जब कोरोना वायरस नहीं था और रेलवे ने लाभ कमाया था। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि रेल मंत्रालय ने सभी रेल कर्मचारियों को बोनस का भुगतान करने के लिये वित्त मंत्रालय को अपनी सिफारिश अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही भेज दी थी।

पिछले चार दशक से दुर्गा पजा के एक सप्ताह पहले इम कर्मचारियों को बोनस भुगतान होता आया है। मिश्र ने कहा कि इस साल देरी क्यों हो रही है? एक तरफ प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री रेल कर्मचारियों के काम की सराहना कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ बोनस भुगतान को लेकर उनका रवैया अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें