ट्रेनों को समय से चलाने की कवायद में जुटे रेल प्रशासन ने ज्यादा देर से चल रही गाड़ियों का संचालन परिचालनिक वजहों का हवाला देते हुए निरस्त कर दिया है। कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते तक ही चलाने का निर्णय लिया है।
एनईआर के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि सात मई को गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। वहीं, आठ मई का चलने वाली जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस गोरखपुर से भागलपुर के बीच ही चलेगी। इस ट्रेन का संचालन जम्मूतवी से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगा।
इसी तरह सात मई को दरभंगा से चलने वाली जननायक एक्सप्रेस भी नहीं चली। आठ मई को अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, नौ मई को अमृतसर से चलने वाली अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 10 मई को जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस ,11 मई को लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया है।