फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कल रेल हादसा: रेलवे ने जांच के लिए बनाई कमेटी

Sun, 20 Aug 2017 08:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन
रेलवे ने मुजफ्फरनगर में हुए रेल हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।बता दें कि पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस शनिवार शाम करीब 5.40 बजे मुजफ्फरनगर के खतौली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसकी 14 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई और 81  से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद तत्काल बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


पढ़ें: देखिए, रेलवे से कहां हुई चूक, बेकसूरों की मौत का जिम्मेदार कौन ?

रेलवे ने हादसे में घायलों की नई सूची भी जारी की है। वहीं केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 3.5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही राज्य सरकार ने भी हादसे में मरने वालों को 2-2 लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया है। 
  06.00 hrs Update of 18477 Express derailment:List of injured ,all types including trivial pic.twitter.com/ZOxtJ0WDlN — Ministry of Railways (@RailMinIndia) August 20, 2017 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्रेन हादसे पर दुख जताया है और हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। वहीं आरजेडी अध्यक्ष और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोग बिना सुरक्षा की गारंटी के कैसे यात्रा करेंगे। इस हादसे के लिए रेलमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन

  How will people travel, there is guarantee of safety. Railway Minister should resign: Lalu Prasad Yadav on #Muzaffarnagar train derailment pic.twitter.com/0u6nYwuJF2 — ANI (@ANI) August 19, 2017
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें