फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल भवन में हड़कंप: 100 संक्रमित मिलने के बाद चार दिनों के लिए सील

Sat, 28 Nov 2020 01:49 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं दिल्ली स्थित रेल भवन में तो मानो कोविड-19 का विस्फोट हो गया है। 100 संक्रमित मिलने के बाद भवन को चार दिन के लिए सील कर दिया गया है। मंत्रालय को अब पूरी तरह सैनिटाइज करने के बाद ही खोला जाएगा। बता दें कि 25 मार्च के बाद कोविड-19 संक्रमण के कारण रेल भवन पहले भी सील हुआ था।

विज्ञापन


राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5842 नए केस सामने आए और 98 लोगों की मौत हो गई। एक दिन में 5937 मरीज स्वस्थ हुए। इस सप्ताह दूसरी बार संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 5,56,744 हो गई है। इनमें से 5,09,654 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर करीब 92 फीसदी हो गई है। अब तक 8909 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मृत्युदर 1.60 % है। शुक्रवार को कुल 64455 सैंपल की जांच की गई हैं। इसमें 28100 आरटी-पीसीआर और 36355 एंटीजन जांच हुई। 
विज्ञापन


घटी संक्रमण वृद्धि दर
ज्यादा जांच होने पर भी संक्रमितों की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। शुक्रवार को संक्रमण दर घटकर 8.15 % रही। दिल्ली में अब तक 61,04,158 लोगों की जांच की जा चुकी हैं। प्रति 10 लाख की आबादी पर 3,21,271 टेस्ट किए जा रहे हैं। कोरोना के फिलहाल 38,181 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 23,134 मरीज घर पर उपचाराधीन हैं। वहीं, अस्पतालों में 8,915 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें