फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोल्ड स्टैंडर्ड' प्रोजेक्ट के तहत बनाई गई पहली शताब्दी एक्सप्रेस आज से होगी शुरू

Mon, 06 Nov 2017 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : डेमो
विज्ञापन
रेलवे सोमवार को अपनी पहली 'स्वर्ण ट्रेन' (गोल्ड स्टैंडर्ड) यात्रियों के लिए शुरू करने जा रही है। इस श्रेणी में रेलवे की पहली ट्रेन दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस है। दरअसल रेलवे ने कई प्रीमियम ट्रेनों का नवीनीकरण करने के लिए 'स्वर्ण प्रोजेक्ट' के तहत काम शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत राजधानी और शताब्दी ट्रेनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सरकार अपने इस प्रोजेक्ट के तहत हर ट्रेन पर 50 लाख रुपए खर्च कर यात्रियों के सफर को मनोरंजक और आरामदायक बनाने में जुटी है। इस योजना को पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु के कार्यकाल में मंजूरी दी गई थी, जिसके तहत 30 प्रीमियम ट्रेनों का नवीनीकरण किया जाना था। इस प्रोजेक्ट के लिए 25 करोड़ रुपए का बजट रखा गया था।  

ये भी पढ़ेंः राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने महिला से की छेड़खानी

इन ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा गया है। इन ट्रेनों की हर कोच में सीसीटीवी कैमरे और आरपीएफ जवानों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इन ट्रेनों की साफ-सफाई और कोच के इंटीरियर पर खासा ध्यान दिया गया है। सफर के दौरान यात्री मुफ्त वाई-फाई की सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे। साथ ही यात्री यात्रा के दौरान अपनी पसंद की फिल्म, सीरियल और म्यूजिक का भी लुत्फ उठा पाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


                                           
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें