वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से देश में मार्च में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही ट्रेन, हवाई यात्रा समेत लगभग सभी परिवहन सेवाएं भी रुक गई थीं। हालांकि, स्थिति को देखते हुए मई में ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन सीमित संख्या में। अभी भी देश में जितनी ट्रेन चल रही हैं वो कोविड स्पेशल ट्रेन ही हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि ट्रेनों का संचालन पहले की तरह कब से होगा। इस सवाल को लेकर खुद रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने जवाब दिया है।