फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: जम्मू-कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा,अब अनंतनाग में भी रुकेगी वंदे भारत

Wed, 10 Jun 2026 10:22 PM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे नेटवर्क के विस्तार से जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। सेब, चेरी और सीमेंट जैसे उत्पादों की ढुलाई आसान होने से किसानों और कारोबारियों को नए बाजारों तक पहुंचने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में चल रही और प्रस्तावित रेलवे परियोजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए अनंतनाग में नया व्यावसायिक ठहराव (स्टॉपेज) देने का फैसला किया गया।

रेलवे मंत्रालय का कहना है, अनंतनाग में वंदे भारत के ठहराव से यात्रियों, पर्यटकों और व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे कश्मीर के प्रमुख आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक अनंतनाग की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा, वंदे भारत सेवा ने जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा को अधिक तेज, सुविधाजनक और आरामदायक बनाया है। बेहतर रेल सेवाओं का लाभ स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, रेलवे नेटवर्क के विस्तार से जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। सेब, चेरी और सीमेंट जैसे उत्पादों की ढुलाई आसान होने से किसानों और कारोबारियों को नए बाजारों तक पहुंचने में मदद मिल रही है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अनंतनाग में वंदे भारत का नया स्टॉपेज स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में विकास और कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें