फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: भारत से रेल-वायु संपर्क कटा, सीमा पर सख्ती; बीएसएफ कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Tue, 06 Aug 2024 05:23 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश में बेकाबू होते हालतों को देखते हुए भारत ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। भारत ने ढाका ढाका सहित बांग्लादेश के अन्य शहरों के लिए रेल और वायु मार्ग को भी बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
बांग्लादेश आरक्षण आंदोलन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बांग्लादेश में अस्थिर हालात देखते हुए भारत ने ढाका व अन्य शहरों के लिए रेल और वायु संपर्क बंद कर दिया है। भारतीयों को बांग्लादेश की यात्रा टालने की सलाह दी है। वहीं, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश सीमा पर सभी यूनिट के लिए हाई अलर्ट जारी करते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 

विज्ञापन


कोलकाता से ढाका के बीच मैत्री एक्सप्रेस अभी बंद रहेगी। एअर इंडिया व इंडिगो ने ढाका की सभी उड़ानें रोक दी हैं। ढाका एयरपोर्ट पर भी सभी संचालन बंद हैं। बीएसएफ के कार्यवाहक महानिदेशक (डीजी) दलजीत सिंह चौधरी ने पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक रवि गांधी व दक्षिण बंगाल के महानिरीक्षक मनिंदर प्रताप सिंह के साथ उत्तर 24 परगना में सीमा व सुंदरबन क्षेत्र की सुरक्षा की समीक्षा की। 

पांच राज्यों से जुुड़ी है 4,096 किमी सीमा
बांग्लादेश भारत के पूर्वी पांच राज्यों के साथ सीमा साझा करता है। इसमें से प. बंगाल के साथ 2,217 किमी, त्रिपुरा 856 किमी, मेघालय 443 किमी, असम 262 किमी व मिजोरम की 318 किमी सीमा है। मेघालय में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन


 उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाई : दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा कड़ी कर दी है। उच्चायोग के बाहर ज्यादा बैरिकेड लगाए हैं। पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी है। पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने उच्चायोग पहुंच सुरक्षा की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें