फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: आतंकी शहजाद से जुड़े तीन आतंकी-गैंगस्टर केसों में छापेमारी, हरियाणा-पंजाब में 18 ठिकानों पर पहुंची एनआईए

Tue, 09 Jun 2026 04:01 PM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनआईए की छापेमारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को पंजाब और हरियाणा में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े तीन आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क केसों के सिलसिले में की गई है। एनआईए की टीमों ने दोनों राज्यों के नौ जिलों में स्थित 18 ठिकानों पर समन्वित तलाशी अभियान चलाया। केस से जुड़ी कई तरह की प्रासंगिक जानकारी जुटाने के लिए लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान एनआईए ने कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं। तीनों ही मामलों में विभिन्न संचार नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन के पुख्ता सबूत भी जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं।

विज्ञापन

 
तलाशी के दौरान एकत्र की गई सभी जानकारी और सबूतों को गहन जांच के साथ-साथ फोरेंसिक एवं तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है। इस मामले में सीमा पार की बड़ी साजिश का खुलासा हो सकता है।  
एनआईए के मुताबिक, सीमा पार से गैंगस्टर से आतंकवादी बने भट्टी द्वारा संचालित नेटवर्क के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने के उद्देश्य से एनआईए द्वारा की जा रही जांच के तहत कुछ व्यक्तियों को आगे की पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। छापेमारी में भट्टी के सहयोगियों और तीनों मामलों से संबंधित आतंकी साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने पर केंद्रित थी।
विज्ञापन


एनआईए की अब तक की जांच में, केस आरसी-22/2025/एनआईए/डीएलआई के तहत मार्च 2025 में पंजाब के जालंधर स्थित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर संधू के आवास पर हुए ग्रेनेड हमले का संबंध शहजाद भट्टी से पाया गया है। अप्रैल 2026 में, एनआईए ने भट्टी को फरार घोषित करते हुए और इस मामले में एक अन्य आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। एनआईए को यह भी पता चला है कि भट्टी ने नवंबर 2025 में हरियाणा के सिरसा स्थित महिला पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट (मामला आरसी-24/2025/एनआईए/डीएलआई) और जनवरी 2026 में हरियाणा के अंबाला स्थित बलदेव नगर पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट (मामला आरसी-03/2026/एनआईए/डीएलआई) की भी साजिश रची थी। 

सिरसा मामले में, एनआईए ने मई 2026 में भट्टी और पाकिस्तान स्थित उसके एक अन्य सहायक सोहेल अहमद उर्फ सोहेल बलूच सहित नौ व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। बलदेव नगर पुलिस स्टेशन का मामला कार बम विस्फोट से संबंधित है, जिसमें गिरफ्तार आरोपियों में से एक भट्टी के संपर्क में पाया गया था। इन आतंकी हमलों में सभी कड़ियों का पता लगाने के लिए एनआईए के आक्रामक प्रयासों के तहत इन मामलों में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें