फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भाई की गैस एजेंसी पर विजिलेंस विभाग का छापा

Mon, 16 Jan 2017 04:50 AM IST
एजेंसी/ भुवनेश्वर
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मिलावट और काला बाजारी के आरोप पर कार्रवाई करते हुए ओडिशा के विजिलेंस विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कई पेट्रोल पंपों और रसोई गैस एजेंसियों पर छापा मारा। इनमें से एक गैस एजेंसी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भाई की है। 
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उसे गैस एजेंसियों से गैस की काला बाजारी और पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल में मिलावट की शिकायतें मिली थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने शनिवार को कोरापुट, नवरंगपुर, पुरी, भुवनेश्वर, बरहमपुर, बालासोर, संबलपुर, बारगढ़, अंगुल और कटक में कई गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। 

इस दौरान अंगुल जिले के तालचर स्थित केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भाई की गैस एजेंसी पर भी छापेमारी की गई। इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए प्रधान उपलब्ध नहीं हो सके। वैसे प्रदेश भाजपा महासचिव पृथ्वीराज हीराचंदन ने राज्य की बीजद सरकार पर आरोप लगाया है कि वह विजिलेंस विभाग का दुरुपयोग कर रही है। 
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग के बयान में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान नागरिक आपूर्ति विभाग और कानूनी मेट्रोलॉजी विभाग के अधिकारी भी उनके साथ थे। बयान में कहा गया है कि छापेमारी में कई स्थानों पर अनियमितता पकड़ में आई है। कुछ पेट्रोल पंपों पर स्टॉक अधिक अथवा कम मिला, जबकि कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को कम ईंधन देने का मामला पकड़ में आया। एक गैस एजेंसी के गोदाम में रखे 40 सिलिंडरों का वजन कम मिला, जबकि कई स्थानों पर अवैध तरीके से सिलिंडर बेंचे जाने का मामला पकड़ में आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें