फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, सैकड़ों करोड़ की अघोषित आय का खुलासा

Sun, 11 Aug 2019 01:39 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आयकर विभाग (आईटी) की टीम ने तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और गोवा में 55 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है। इस जांच में अभी तक 700 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है। जिसका कर भुगतान के दौरान खुलासा नहीं किया गया था। 

विज्ञापन


बता दें आईटी विभाग ने तमिलनाडु में बीयर और भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के प्रमुख उत्पादकों में से एक के मामले में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया था। विभाग ने छह अगस्त को भी छापेमारी की थी। तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश और गोवा के 55 स्थानों पर तलाशी की गई थी। बता दें आईएमएफएल कंपनी बीयर और विदेशी शराब बनाती है।
 

 

देश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी

आयकर विभाग देश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर रहा है। असम में शुक्रवार को कई व्यापारियों के यहां छापेमारी हुई। इस दौरान टीम को आय से संबंधित दस्तावेज मिले, जिन्हें उसने जब्त कर लिया। इससे पहले राजस्थान के कोटा जिले में विभाग ने शहर के पांच बड़े व्यापारियों के यहां छापेमारी की थी। विभाग की टीम 180 गाड़ियों के साथ यहां पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें