फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी हमले पर बोले राहुल गांधी, इवेंट मैनेजमेंट से लड़ाइयां नहीं जीती जातीं

Tue, 20 Sep 2016 09:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
राहुल
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर उड़ी हमले को लेकर राजनीतिक हमले और तेज हो गए हैं। मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि इवेंट मैनेजमेंट से लड़ाईयां नहीं जीती जातीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कश्मीर के लिए केंद्र सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है, राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले को किसी आम सभा की तरह नहीं संभाला जा सकता, यह बहुत गंभीर मामला है।'

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, 'मैं पाकिस्तान के कृत्य की निंदा करता हूं। हालांकि इसके लिए जमीन कश्मीर में एनडीए द्वारा की जा रही राजनीति ने ही तैयार की है। 
विज्ञापन

  Cong is ready to help in whatever way possible as far as our soldiers & GoI is concerned: Rahul Gandhi pic.twitter.com/Jnl7DhHCh3 — ANI UP (@ANINewsUP) September 20, 2016

 
विज्ञापन

यूपीए सरकार ने 9 सालों में आतंक को दबाया

राहुल गांध्‍ाी
पीएम मोदी ने पीडीपी के साथ गठबंधन कर के कश्मीर में आतंक के लिए रास्ता खोला। हमारे जवान शहीद हुए हैं और मैं इसकी निंदा करता हूं। राहुल ने कहा कि यूपीए सरकार ने 9 सालों में कश्मीर में आतंकवाद को दबा दिया था।

उन्होंने कहा कि हम किसी घटना के बाद होने वाली त्वरित कार्रवाई के बजाए, कश्मीर के लिए दूरगामी रणनीति चाहते हैं क्योंकि यह देश के लिए बहुत घातक है।

इसके अलावा राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस शहीदों के परिवार की हर तरह से मदद करने को तैयार है। गौरतलब है कि कांग्रेस की महायात्रा के तहत राहुल यूपी के कानपुर ग्रामीण पहुंचे थे और जनसभा को संबोधित कर रह

​ PM Modi ji's short sighted alliance with PDP opened space for terrorism in Kashmir, our soldiers have died & I condemn that: Rahul Gandhi pic.twitter.com/klQWcilWdh — ANI UP (@ANINewsUP) September 20, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें