फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'सीएम कुर्सी बचाने में व्यस्त, भाजपा के मंत्री कमीशन खाने में', राहुल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Mon, 14 Jul 2025 03:29 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है। राहुल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि बिहार को बचाने के लिए होंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सोमवार को गंभीर चिंता जताई और उन्होंने बिहार को को "क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया" करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहने और भाजपा मंत्रियों पर कमीशन खाने के आरोप लगाए है। राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि बिहार को बचाने के लिए होंगे।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने एक्स पर बिहार में हुई अपराध की घटनाओं के की स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि, बिहार बना 'क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया'। हर गली में डर, हर घर में बेचैनी! बेरोजगार युवाओं को हत्यारा बना रहा है गु NDA राज। सीएम कुर्सी बचा रहे हैं, भाजपा के मंत्री कमीशन कमा रहे हैं। मैं फिर दोहरा रहा हूं....इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है।

 ये भी पढ़ें: Governor Appointment: अशीम घोष हरियाणा तो अशोक गजपति गोवा के राज्यपाल बने; कविंदर गुप्ता होंगे लद्दाख के एलजी
विज्ञापन


राहुल गांधी के ट्वीट में शेयर किए गए स्क्रीन शॉट में लिखा है कि, बिहार में 11 दिनों में 31 हत्याएं हुई हैं। उन्होंने बिहार में व्यापारियों की हो रही हत्याओं पर को लेकर चिंता जताई है।  इससे पहले, राहुल गांधी ने पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या पर भी भाजपा और नीतीश कुमार सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि यह घटना फिर साबित करती है कि भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को अपराध का अड्डा बना दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या उनके घर के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने कर दी थी। सात साल पहले उनके बेटे की भी हाजीपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें