फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: राहुल गांधी ने केजरीवाल और PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली को 'असली विकास मॉडल' की जरूरत

Thu, 23 Jan 2025 05:34 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

Delhi Election: राहुल गांधी ने फेसबुक पर महंगाई, बेरोजगारी, प्रदूषण और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाने वाला एक वीडियो साझा किया। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्लीकी जनता को अब पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का "असली विकास मॉडल" की जरूरत है
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने  पीएम मोदी और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।  राहुल गांधी ने कहा कि दिल्लीकी जनता को अब पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का "असली विकास मॉडल" की जरूरत है, न कि पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल के 'झूठे प्रचार का मॉडल' की। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने फेसबुक पर महंगाई, बेरोजगारी, प्रदूषण और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाने वाला एक वीडियो साझा किया। राहुल ने हिंदी में अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, "खराब निर्माण, गंदगी, महंगाई, बेरोजगारी, प्रदूषण और भ्रष्टाचार - दिल्ली की सच्चाई जनता के सामने है। दिल्ली अब मोदी और केजरीवाल का झूठा प्रचार और पीआर मॉडल नहीं, शीला दीक्षित जी का वही सच्चा विकास मॉडल मांग रही है।

इससे पहले राहुल गांधी अस्वस्थ होने के चलते बुधवार को दिल्ली के सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में अपनी प्रस्तावित जनसभा को संबोधित नहीं कर सके थे। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के निकट प्रस्तावित इस जनसभा राहुल शामिल नहीं हो पाए थे। राहुल के रैली में शामिल न होने पर देवेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए कहा था, राहुल जी तबियत खराब होने के कारण यहां नहीं पहुंच सकेंगे। 
विज्ञापन


वहीं इस महीने की शुरुआत में राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि दोनों नेताओं में कोई अंतर नहीं है और वे नहीं चाहते कि पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को उनका हक मिले। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली जनसभा में केजरीवाल पर विशेष रूप से निशाना साधते हुए राहुल ने कहा था कि केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण, भ्रष्टाचार और महंगाई के बावजूद झूठा प्रचार और झूठे वादों की मोदी की रणनीति का पालन कर रहे हैं। 

उन्होंने वादा किया कि अगर कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाती है तो दिल्ली में जाति सर्वेक्षण कराया जाएगा। राहुल ने शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली सरकारों के तहत किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि  केजरीवाल और भाजपा कांग्रेस के ट्रैक रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें