फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: राहुल की "खाट वार्ता" से यूपी में कांग्रेस को फायदा नहीं

Wed, 07 Sep 2016 05:21 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूपी में किसान यात्रा कर रहे हैं। रुद्रपुर में राहुल गांधी की सभा के लिए बड़ी संख्या में खाट इकट्ठा की गईं। खाट वार्ता में राहुल ने लोगों को बताया कि केंद्र में उनकी सरकार थी तो देश भर के किसानों के 75 हजार करोड़ रुपए कर्ज माफ किए गए।
विज्ञापन


यूपी में सरकार आई तो यहां के किसानों के कर्ज माफ करेंगे। बिजली का बिल हाफ करेंगे और किसानों के उपज की वाजिब कीमत दिलाएंगे। राहुल गांधी की "खाट वार्ता"  पर पाठकों की राय जानने के लिए अमर उजाला डॉट कॉम ने सवाल पूछा कि ''राहुल गांधी की ''खाट वार्ता'' से यूपी चुनाव में कांग्रेस को फायदा होगा?''

पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला- हां, खाट वार्ता से कांग्रेस को फायदा होगा, दूसरा- नहीं और तीसरा- कुछ नहीं सह सकते। ऑनलाइन पोल में कुल 6,036पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 67.61 फीसद यानी 4,081 पाठकों ने दूसरे यानी न वाले विकल्प को चुना। इनका मानना है कि राहुल की खाट वार्ता से यूपी में कांग्रेस को फायदा नहीं होगा। 29.21 फीसद यानी 1,763 लोगों का यह मानना हां और 3.18 फीसद यानी 192 लोगों का मानना है, कुछ कह नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें