फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के पार्टी का सर्वेसर्वा बनने पर सोनिया गांधी ने तोड़ी चुप्पी

Wed, 12 Apr 2017 08:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: रोहित मिश्र
विज्ञापन
rahul gandhi
विज्ञापन
राहुल गांधी के पार्टी का सर्वेसर्वा बनने के सवाल पर सोनिया गांधी ने चुप्पी तोड़ी है। सोनिया ने मंगलवार की शाम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को रात्रिभोज के बुलाया था। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के बजट सत्र की समाप्ति पर मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। यह आयोजन संसद की कैंटिन में हुआ। 
ये भी पढ़ें- योगी की अश्लील फोटो ले थाने पहुंचा वो शख्स जिसने राहुल गांधी को भेजे थे 100 रुपये

डिनर के इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दोनों सदनों के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और गुलाम नबी आजाद मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में  ए के एंटनी, पी चिदंबरम और राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा भी रहे। यह सोनिया ने मीडिया ने अनौपचारिक बातचीत की। 

राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के सवाल पर सोनिया ने कहा कि यह तो वक्त बताएगा। जब वह अध्यक्ष बनेगा तो खुद ब खुद आपको पता चल जाएगा। 
ये भी पढ़ें- सोनिया-राहुल के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जमीन घोटाले पर CBI कर सकती है पूछताछ

सोनिया गांधी लंबे अरसे बाद पार्टी से जुड़े किसी कार्यक्रम में सार्वजनिक रुप से देखी गईं। वह हाल ही में विदेश से उपचार करवा के लौटी हैं। 

उप्र चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना देने की मांगों ने जोर पकड़ा था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें