फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल मोदी को सिविल सेवा परीक्षा में मिला 420वां स्थान

Tue, 04 Aug 2020 11:23 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : PIB
विज्ञापन

अनुमान लगाइए कि सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 420वां स्थान किसे मिला है? उस अभ्यर्थी को जिनका नाम राहुल मोदी है। उनके नाम विशिष्ट है क्योंकि यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का सम्मिश्रण है। 

विज्ञापन


इसलिए सोशल मीडिया पर राहुल मोदी पर लोग काफी ध्यान दे रहे हैं और टिप्पणी कर रहे हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को जारी परिणाम के अनुसार राहुल मोदी, रोल नंबर 6312980 को 420वां स्थान मिला है।

राहुल मोदी के नाम का ट्विटर पर भी जिक्र हो रहा है। कुछ यूजरों ने मीम भी साझा किए। अंकित यादव नाम के यूजर ने लिखा, 'क्या संयोग है...यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम आ गया है और राहुल मोदी नाम के व्यक्ति को 420वां स्थान मिला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंत रूपनागुडी ने ट्वीट किया, 'इससे अजीब क्या होगा। रैंक नंबर 420 राहुल मोदी। क्या मुझे कुछ और कहने की आवश्यकता है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें