फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Nakli Gandhi: केंद्रीय मंत्री जोशी बोले- महात्मा गांधी के वंशज नहीं हैं राहुल, 'नकली गांधी'

Fri, 05 Aug 2022 11:31 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री जोशी ने यह बात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक टिप्पणी पर कही। राहुल गांधी ने आज सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि गांधी सिर्फ एक परिवार नहीं बल्कि एक पूरी विचारधारा है।

विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई को लेकर कांग्रेस के आज हो रहे प्रदर्शन के बीच भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने राहुल गांधी को नकली गांधी करार दे दिया। जोशी ने कहा, 'वे (राहुल गांधी) महात्मा गांधी के वंशज नहीं हैं। वह एक नकली गांधी हैं और यह कांग्रेस एक नकली विचारधारा है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जोशी ने यह बात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक टिप्पणी पर कही। राहुल गांधी ने आज सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि गांधी सिर्फ एक परिवार नहीं बल्कि एक पूरी विचारधारा है।
 



मेरे परिवार ने आहुति दी : राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर आज कांग्रेस के प्रदर्शन के पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'मेरे परिवार ने अपने प्राणों की आहुति दी। यह हमारी जिम्मेदारी है क्योंकि हम इस विचारधारा के लिए लड़ते हैं। जब हिंदू-मुसलमान एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होते हैं, जब दलित मारे जाते हैं, जब एक महिला की पिटाई होती है, तो हमें दुख होता है, तो हम लड़ते हैं। यह सिर्फ एक परिवार नहीं है, यह एक विचारधारा है।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें