फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता- सोनिया के बाद राहुल भी नहीं रहेंगे लालू की रैली में, उड़ जाएंगे नार्वे

Fri, 25 Aug 2017 03:50 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी में हैं। इस बार वो नॉर्वे की उड़ान भड़ेंगे और पटना में रविवार को होने जा रही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रैली में शामिल नहीं होंगे। राहुल इस साल की तीसरी विदेश यात्रा पर जाएंगे। पिछले महीने राहुल यूके की यात्रा पर थे इससे पहले मार्च में उन्होंने इटली की यात्रा की थी।
विज्ञापन

 
बहरहाल, राहुल गांधी ने अपनी इस यात्रा को लेकर ट्वीट कर कहा, "मैं नार्वे के विदेश मामलों के मंत्रालय के निमंत्रण पर कुछ दिनों के लिए ऑस्लो की यात्रा पर रहूंगा। उन्होंने आगे लिखा, नॉर्वे के नेताओं और कारोबारियों के साथ मिलने और विचारों के आदान-प्रदान को लेकर आशान्वित हूं।

राजद प्रमुख लालू यादव रविवार को पटना के गांधी मैदान में भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली का आयोजन कर रहे हैं। महागठबंधन के टूटने और बिहार सरकार से हटाए जाने के बाद आरजेडी यह रैली कर अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में शामिल होने के लिए लालू ने सभी कद्दावर नेताओं और विपक्षी पार्टियों को इनवाइट किया है। लेकिन लगता नहीं है कि इस रैली में कई बड़े नेता शामिल होंगे। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि वो रैली में शामिल नहीं  हो पाएंगी।

कांग्रेस पार्टी ने रैली को समर्थन देने की बात कही है और कहा है कि वो इस रैली में राज्य सभा सदस्य गुलाम नबी आजाद को अपने प्रतिनिधी के रूप में भेजेगी। पहले राहुल गांधी ने सूचित किया था कि वे इस रैली में पहुंचेंगे। क्योंकि लालू लंबे समय से दोस्त हैं और गांधी के सपोर्टर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें