कांग्रेस पर हमले जारी रखते हुए मोदी ने कहा कि यह ‘डील पार्टी’ है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में सरकार का रिमोट कंट्रोल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथ में होता था लेकिन उनकी सरकार का नियंत्रण आम जनता के पास है।
बर्बाद हो रहा राज्य का भविष्य
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को छह ‘सी’ से समझा जा सकता है। इसमें कांग्रेस कल्चर, कम्युनलिज्म (संप्रदायवाद), कास्टिज्म (जातिवाद), क्राइम (अपराध), करप्शन (भ्रष्टाचार) और कांट्रैक्ट सिस्टम (ठेका प्रथा) शामिल हैं। यह छह ‘सी’ कर्नाटक के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि राज्य से कांग्रेस की विदाई कर दी जाए।
बेल पर हैं लेकिन न्यायपालिका पर हमलावर
चिकमगलूर में एक अन्य चुनावी रैली में मोदी ने कहा कि राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी खुद नेशनल हेराल्ड केस में जमानत पर हैं लेकिन दोनों मिलकर न्यायपालिका पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल को लगता है कि प्रधानमंत्री का पद एक ही परिवार के लिए आरक्षित है।