फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी अब रोज कहेंगे- मोदी जी मेरे सवालों का जवाब दे दो

Tue, 01 May 2018 10:37 AM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी जी आप मेरे सवालों का जवाब तो दे दो। एक मई से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री से यही कहने वाले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की योजना हर दिन प्रधानमंत्री जी से जनता के बीच में एक सवाल पूछने की है। यह सिलसिला कांग्रेस पार्टी अगले 10 दिनों तक जारी रखेगी और 10 मई तक चलने वाले चुनाव प्रचार के दौरान कुल 10 सवाल पूछे जाएंगे। कांग्रेस मुख्यालय के सूत्र बताते हैं कि हर सवाल पर पार्टी ने काफी होमवर्क किया है। 
विज्ञापन


पहला सवाल: येदियुरप्पा क्यों?

कांग्रेस का पहला सवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के न खाऊंगा और न खाने दूंगा के वक्तव्य पर टिका है। पार्टी उन्हें इसी पर कर्नाटक की जनता के बीच में घेरने वाली है। इसके लिए भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को केन्द्र में रखा है। येदियुरप्पा को अपने पिछले कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा था। इसलिए पहला सवाल उन्हीं पर होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा से सवाल पूछेंगे कि मोदी जी आपने तो कहा था कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा। आप चौकीदार की तरह रखवाली करेंगे, फिर आपने भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार क्यों बनाया? 
विज्ञापन


जनता देख रही है

कांग्रेस पार्टी की आईटी सेल से जुड़े सूत्र के अनुसार पिछले 20 दिन से कर्नाटक चुनाव को धार देने के लिए बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। सूत्र का कहना है कि बीएस येदियुरप्पा को केन्द्र में रखकर पहला सवाल पूछने के पीछे कई कारण है। पहला तो यह कि येदियुरप्पा का जादू जनता के बीच में चलता नजर नहीं आ रहा है। दूसरे कांग्रेस पार्टी को लिंगायत समुदाय में भी येदियुरप्पा के पक्ष में पहले जैसी रुझान नहीं दिखाई दे रही है।

तीसरा बड़ा पक्ष है कि बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के भ्रष्टाचार के आरोप में बदनाम हो चुके रेड्डी बंधुओं के साथ देखे जा रहे हैं। जनता सब देख रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक में अपने पहले सवाल पर जनता की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें