फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: राहुल गांधी 23 अक्तूबर को दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Sun, 18 Oct 2020 02:40 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 23 अक्तूबर को बिहार में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। वह एक दिन में दो रैलियों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


वह हिसुआ विधानसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार नीतू सिंह की एक रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी भूमिहार वोट बैंक पर नजर गड़ाए हुए है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनावों में नौ विधायक भूमिहार समुदाय से चुने गए थे।


समुदाय को एक संदेश देने के लिए, कहलगांव विधानसभा सीट में एक अन्य रैली को भी संबोधित करेंगे। इस सीट से कांग्रेस के सीएलपी नेता सदानंद सिंह के बेटे मुकेश सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पार्टी तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की संयुक्त रैलियों पर काम कर रही है, लेकिन कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। कांग्रेस पार्टी बिहार विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी की कम से कम 6 रैलियों, प्रत्येक चरण के चुनावों के लिए दो रैलियों की योजना बना रही है।
विज्ञापन

 
 केरल: राहुल गांधी कल से वायनाड लोकसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर
केरल के वायनाड से सांसद और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 19 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक अपने संसदीय क्षेत्र का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति की समीक्षा करना है। कांग्रेस पार्टी ने एक विज्ञप्ति में निर्धारित यात्रा के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें