फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: राहुल गांधी से पूछा चीन पर सवाल, तो बोले- सवाल यह है कि अदाणी की शेल कंपनियों में पैसा किसका?

Thu, 06 Apr 2023 06:11 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जब राहुल कांग्रेस मुख्यालय से बाहर निकल रहे थे तो पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया। उनमें से एक पत्रकार ने उनसे चीन मुद्दे पर सवाल किया।
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी इन दिनों पत्रकार के सवाल पर जमकर हमला बोल रहे हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जब एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा तो वह भड़क गए। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पत्रकार ने राहुल गांधी से चीन पर एक सवाल किया था। उनके सवाल का जवाब देने के बदले राहुल ने पत्रकार से ही सवाल कर डाले। 
विज्ञापन


राहुल गांधी सोमवार को मानहानि मामले में अपनी याचिका दाखिल करने गए थे। उस दौरान उनके साथ तीन राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ट कांग्रेसी नेता भी शामिल थे। इस पर भाजपा ने कहा था कि कांग्रेस ऐसा करके न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। राहुल मंगलवार को जब कांग्रेस मुख्यालय से बाहर निकल रहे थे तो पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया। उनमें से एक पत्रकार ने उनसे चीन मुद्दे पर सवाल किया। राहुल ने इस सवाल का जवाब देने के बजाय गौतम अदाणी पर निशाना साध दिया। उन्होंने पत्रकार से कहा- सवाल ये होना चाहिए था कि अडानी की शेल कंपनी में किसका पैसा है? 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें