फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: सांसदी बहाली के बाद पहली बार वायनाड में राहुल, बोले- मणिपुर में मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी

Sat, 12 Aug 2023 06:52 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

Rahul Gandhi Wayanad Visit : कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) के दौरे पर पहुंचे हैं। वायनाड में शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में हजारों लोग हैं जिन्होंने हिंसा को झेला है।
विज्ञापन
rahul gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) के दौरे पर पहुंचे हैं। वायनाड में शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में हजारों लोग हैं जिन्होंने हिंसा को झेला है। किसी का घर जला दिया गया है, किसी की बहन के साथ दुष्कर्म किया गया है, और किसी के भाई और माता-पिता की हत्या कर दी गई है। यह ऐसा है जैसे किसी ने पूरे मणिपुर में मिट्टी का तेल फेंककर आग लगा दी।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि मैं कुछ समय पहले मणिपुर गया था। मैं 19 साल से राजनीति में हूं और मैंने कभी भी मणिपुर में जो अनुभव किया, ऐसा कभी अनुभव नहीं किया।

पीएम और उनका मंत्रिमंडल हंस रहा था
आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर में हर जगह खून है, हर जगह हत्या हो रही है, मणिपुर में यही स्थिति है और प्रधानमंत्री ने संसद में 2 घंटे, 13 मिनट तक बात की लेकिन वह मणिपुर पर दो मिनट तक बोले, वे हंसे उन्होंने मजाक किया। उनका मंत्रिमंडल हँस रहा था, जोक कर रहा था।
विज्ञापन


आपने हिंसा रोकने की कोशिश क्यों नहीं की
पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप (पीएम) 'भारत माता' ( मणिपुर) की हत्या के बारे में दो मिनट बोलते हैं। आप भारत के विचार का अनादर कैसे कर सकते हैं? आप वहां क्यों नहीं गए? आपने हिंसा रोकने की कोशिश क्यों नहीं की? क्योंकि आप राष्ट्रवादी नहीं हैं। जो कोई भी भारत के विचार की हत्या करता है वह राष्ट्रवादी नहीं हो सकता। 

भाजपा और आरएसएस नहीं समझते कि परिवार क्या होता है
जोरदार हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस नहीं समझते कि परिवार क्या होता है? वे यह नहीं समझते कि जितना वे तुम्हें और मुझे अलग करने की कोशिश करेंगे, हम उतने ही करीब आ जायेंगे। उन्हें लगता है कि अगर हम राहुल गांधी को अयोग्य घोषित कर देंगे तो वायनाड से उनका रिश्ता टूट जाएगा। अगर आप राहुल गांधी को अयोग्य करार देंगे तो वायनाड से उनका रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा। 

राहुल गांधी ने टोडा आदिवासी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की
इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऊटी के पास मुथुनाडु गांव में टोडा आदिवासी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की। राहुल गांधी से टोडा की महिलाओं ने उनसे कहा कि वह प्रधानमंत्री के रूप में इस स्थान पर लौटें। इसी के साथ उन्होंने सामुदायिक देवता के मंदिर का दौरा किया और वहां की पारंपरिक प्रथाओं को देखा।
 

यूडीएफ के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया
वायनाड दौरे पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम को राहुल गांधी के वहां पहुंचते ही उनके समर्थन में नारे लगाए। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने उनका स्वागत किया।

सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई थी रोक
सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने का रास्ता साफ हो गया था। केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, राहुल गांधी 12-13 अगस्त को अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। वायनाड के लोग इस बात से खुश हैं कि लोकतंत्र की जीत हुई और संसद में उनकी आवाज वापस लौट आई है। राहुल गांधी सिर्फ उनके सांसद नहीं हैं बल्कि परिवार के सदस्य जैसे हैं। 

मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर हुआ था विवाद
साल 2019 में राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसके चलते उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर हुआ था। इस मामले में सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को दोषी माना और उन्हें दो साल की सजा सुनाई। दो साल की सजा मिलने के चलते जनप्रतिनिधि कानून के प्रावधान के तहत राहुल गांधी को 24 मार्च 2023 को संसद सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था। सजा के खिलाफ राहुल गांधी ने गुजरात हाईकोर्ट में अपील की लेकिन गुजरात हाईकोर्ट ने भी राहुल गांधी की सजा बरकरार रखी। जिसके बाद राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। जहां सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें