फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: हाथी हमले के पीड़ितों से मिलने वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, भाजपा का तंज- वो तो यहां पर्यटक हैं

Sun, 18 Feb 2024 10:44 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर

सार

कन्नूर पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से राहुल गांधी वायनाड पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य स्थानीय कांग्रेस नेता भी साथ रहे।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों के साथ राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे, जहां उन्होंने हाथी के हमले में मारे गए लोगों को परिजनों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने पीड़ित परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में है। यात्रा के बीच राहुल गांधी शनिवार रात को कन्नूर पहुंचे। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी
कन्नूर पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से राहुल गांधी वायनाड पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य स्थानीय कांग्रेस नेता भी साथ रहे। राहुल गांधी 20 मिनट तक अजी (42 वर्षीय) के घर पर रहे। अजी को मननतावाडी इलाके में हाथी ने मार डाला था। इसके बाद राहुल गांधी पॉल के घर गए। पॉल एक इको-टूरिज्म गाइड थे, जिन्हें हाथी ने मार डाला था। राहुल गांधी प्रजीश के घर भी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। प्रजीश को हाल ही में एक बाघ ने मार डाला था। 
 

वायनाड में प्रदर्शन कर रहे लोग
वायनाड में हाथी के हमले में लोगों की मौत के बाद वायनाड में स्थानीय लोग इंसानों और जानवरों के टकराव का समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं। वायनाड में इंसानों और जानवरों के टकराव की कई खबरें आती रहती हैं। यही वजह है कि इसे लेकर वायनाड में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राहुल गांधी अपने वायनाड दौरे पर एक समीक्षा बैठक भी लेंगे और विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।  
विज्ञापन


भाजपा ने कसा  तंज
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने राहुल गांधी के वायनाड दौरे पर कहा कि 'वह (राहुल गांधी) अपने ही संसदीय क्षेत्र में पर्यटक जैसे हैं। वे पांच-छह महीने में एक बार वायनाड आते हैं। उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र का ध्यान रखना चाहिए, जो इंसानों और जानवरों के टकराव के चलते अशांत है। वन विभाग के वॉचमैन की मौत की वजह उसे सही इलाच नहीं मिलना था। वाडनाड में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं है, जहां लोगों को अच्छा इलाज मिल पाए। राहुल गांधी को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि वायनाड के लोगों को मेडिकल सुविधाएं मिलें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें