राहुल गांधी ने 31 अगस्त को देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर वीडियो जारी कर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। इस वीडियो के माध्यम से राहुल गांधी देश को बताएंगे कि आखिर कैसे मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले भी कई वीडियो जारी कर चुके हैं। इस कोरोना काल में सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाते हुए वे लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वीडियो सीरीज के द्वारा राहुल गांधी अलग-अलग प्रांत के लोगों से बात करते हैं और समस्याओं के समाधान पर विचार करते हैं।