फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को बुखार, रद्द किया पुडुचेरी दौरा

Tue, 10 May 2016 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पुडुचेरी दौरा रद्द कर दिया है। मंगलवार की रात अपने कार्यालय के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा कि तबीयत खराब होने के कारण वे अपना पुडुचेरी दौरा रद्द कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने माफी मांगते हुए कहा, 'दुर्भाग्य से मुझे रविवार से ही बहुत ज्यादा बुखार है और डॉक्टरों ने मुझे अगले दो दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।' उन्होंने कहा कि वे अपने दौरे के नए कार्यक्रम के बारे में जल्द ही बताएंगे। 

उल्लेखनीय है कि पुडुचेरी में राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिए थे। राहुल को दक्षिण भारत में पुडुचेरी के अलावा तमिलनाडु और केरल का भी दौरा करना था, जहां 16 मई को चुनाव होने हैं। इन राज्यों में 14 मई को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

  Unfortunately I have been down with high fever since Sunday and the Doctor has advised rest for the next two days(1/3) — Office of RG (@OfficeOfRG) May 9, 2016

  Unfortunately I have been down with high fever since Sunday and the Doctor has advised rest for the next two days(1/3) — Office of RG (@OfficeOfRG) May 9, 2016

  My apologies to the ppl of Puducherry, Tamil Nadu & Kerala for missing this opportunity of being with them on 10th &11th May as planned(2/3) — Office of RG (@OfficeOfRG) May 9, 2016
विज्ञापन

राजनाथ ने दिए राहुल की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश 

सोमवार को कांग्रेस प्र‌ति‌निधि मंडल ने राहुल गांधी की सुरक्षा के मसले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी, जिसके बाद केंद्र ने उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा देने का आदेश दिया था। राजनाथ सिंह ने आईबी समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों का राजनीतिज्ञों की सुरक्षा में विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया। 

पुडुचेरी की पुलिस ने भी राहुल की रैली के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते कांग्रेस नेता वी नारायणसामी के निवास पर एक पत्र मिला था, जिसमें कहा कि गया था कि राहुल को गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह ह बम से उड़ा दिया जाएगा। राजीव गांधी को 21 मई, 1991 को तमिलनाडु में लिट्टे के आतंकियों ने आत्मघाती हमले में उड़ा दिया था। उस समय वे भी चुनावी दौरे पर ही थे। 

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि नारायणसामी के आवास पर मिले पत्र में पत्र में कहा गया था कि आपकी पार्टी पुडुचेरी में उद्योगों के बंद होने के लिए जिम्मेदार है। हम आप (नारायण सामी) और आपके पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे (राहुल गांधी) पर हमला करेंगे तथा सभा के दौरान राहुल को बम से उड़ा दिया जाएगा। पत्र तमिल में लिखा गया था और बिना हस्ताक्षर का था। नारायणसामी ने कहा कि उन्होंने पुलिस के समक्ष मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें