फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन मनाने के बाद विदेश में छुट्टियां मनाने निकले राहुल गांधी

Mon, 20 Jun 2016 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विदेश चले राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर विदेश दौरे पर हैं। राहुल गांधी के कार्यलय की तरफ से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई। राहुल के विदेश जाने की वजह पता नहीं चली है। ट्वीट में कहा गया है कि कुछ दिनों के लिए राहुल विदेश पर रहेंगे। ट्वीट में राहुल ने उनके चाहने वालों का जन्मदिन पर दुआएं देने के लिए आभार भी व्यक्त किया है, उन्हें थैंक्स बोला है।
विज्ञापन
Traveling out of the country for a few days on a short visit.Thanks again to all who met &wished me y'day,truly grateful for your affection! — Office of RG (@OfficeOfRG) June 20, 2016
रविवार को ही राहुल गांधी उम्र के 46वें पड़ाव में पहुंच गए हैं। राहुल गांधी पिछले साल भी इन्हीं दिनों करीब दो महीने के लिए चिंतन अवकाश पर गए थे। 

इस बार राहुल भले ही न बताएं, लेकिन सियासी पंडित यही मान रहे हैं कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस को मिली भारी शिकस्त के बाद से राहुल तनाव में हो सकते हैं। पार्टी की मेजबानी को लेकर भी अंदरखाने में घमासान चल रहा है। पार्टी का एक धड़ा राहुल को अध्यक्ष बनाने पर अमादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें