फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: 'सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते', पटना में तोड़फोड़ पर राहुल का बयान

Fri, 29 Aug 2025 02:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा पर अपने कार्यालय पर हमला और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि सत्य और अहिंसा के सामने झूठ और हिंसा टिक नहीं सकते। राहुल ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस सत्य और संविधान की रक्षा करती रहेगी।
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है, हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते। उनकी यह टिप्पणी पटना में सत्तारूढ़ दल द्वारा 'मतदाता अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल के विरोध में निकाले गए एक विरोध मार्च के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद आई है।

विज्ञापन


केसी वेणुगोपाल ने भी साधा निशाना
इससे पहले कांग्रेस महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने भाजपा पर पार्टी के सदाकत आश्रम मुख्यालय पर हमला और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। वेणुगोपाल ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, 'मतदाता अधिकार यात्रा की बढ़ती लोकप्रियता और उनके खिलाफ जनता की बढ़ती भावनाओं से बौखलाकर भाजपा ने एक बार फिर हमें डराने और धमकाने के लिए अपने गुंडों को छोड़ दिया है।'

'वोट चोरी का पर्दाफाश करने से नहीं रोक पाएंगे'
उन्होंने कहा, 'पटना स्थित हमारे बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर एक मौजूदा कैबिनेट मंत्री और अन्य भाजपा नेताओं के नेतृत्व में किया गया हमला कायरतापूर्ण कृत्य है। यह हमें SIR के नाम पर चल रही व्यापक वोट चोरी का पर्दाफाश करने से नहीं रोकेगा।' कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा को अपने आसन्न पतन और बिहार में लोगों के बढ़ते गुस्से का आभास हो गया है। उसकी हताशा की कोई सीमा नहीं है।
विज्ञापन




क्या है मामला?
यह विवाद तब शुरू हुआ, जब एक कथित वीडियो में दरभंगा शहर में यात्रा के दौरान मंच से एक व्यक्ति को पीएम मोदी के खिलाफ हिंदी में अपशब्दों का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई दिया। दरभंगा शहर से राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका वाड्रा और राजद नेता तेजस्वी यादव बुधवार को मोटरसाइकिल पर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें