स्विस नेशनल बैंक में भारतीयों का काला धन 50 फीसदी हो गया है। और यह अब बढ़कर 7000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। स्विस बैंक में तेजी से बढ़े काला धन ने केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार की कालाबजारी खत्म किए जाने की पोल खोल कर रख दी है वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार की काला धन पर चुटकी लेते हुए कहा है कि यह काला नहीं बल्कि सफेद धन है।
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि 2014 में उन्होंने कहा मैं स्विस बैंक से सारा काला धन ले आउंगा और जिससे हर भारतीय के एकाउंट में 15 लाख रुपये जमा हो जाएगें।
राहुल ने ट्वीट में लिखा है कि फिर उन्होंने 2016 में भारत को कालाधन से निजात दिलाने के लिए नोटबंदी लाए। और फिर राहुल ने तंज कसते हुए लिखा है कि स्विस बैंक में जो 50फीसदी इजाफा हुआ है वह काला धन नहीं है बल्कि सफेद धन है। वह मजाकिया लहजे में लिखते हैं कि अब 2018 है और स्विस बैंक में 50 फीसदी का उछाल आया है और यह सफेद धन है। स्विस बैंक में कोई काला धन नहीं।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने भी स्विस बैंक में भारतीयों की जमापूंजी में हुई बढ़ोतरी पर नरेंद्र मोदी की सरकार पर हमला बोलते हुए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले का है, इसमें वह कह रहे हैं कि किस तरह डॉलर के मुकाबले रुपया गिर रहा है। इसकी वजह केंद्र की भ्रष्ट सरकार है।