राहुल गांधी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। उनकी ताजपोशी के लिए पार्टी मुख्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह की तस्वीरों में दिखाया गया कि कांग्रेस दफ्तर के बाहर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट थे। वहां तरह-तरह का नाच-गाना और नारेबाजी हो रही थी। ताजपोशी के बाद जब सोनिया का भाषण शुरू हुआ तो आतिशबाजी होने लगी। आवाज इतनी तेज थी कि सोनिया को अपना भाषण बीच में रोककर पटाखों को शांत करने के लिए कहना पड़ा था।
ताजपोशी के लिए राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे, वहां उनकी बहन प्रियंका गांधी और जीजा रोबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। ताजपोशी के वक्त पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी स्टेज पर थे। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मुल्लापुल्ली रामचंद्रन ने राहुल को अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र सौंपा था।
पढ़ें: राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया से बोलीं सोनिया- अब मैं रिटायर हो रही हूं
बता दें कि तैयारियां काफी पहले से शुरू हो चुकी थीं, कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड के लॉन और परिसर को तिरंगे से सजाया गया था। गुजरात और हिमाचल चुनाव में पार्टी के खिलाफ आए एक्जिट पोल के नतीजों के बावजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं में राहुल की ताजपोशी को लेकर बहुत उत्साह था।
Celebration outside AICC in Delhi as Rahul Gandhi takes charge as Congress President. pic.twitter.com/OqvLFxjMUo
— ANI (@ANI) December 16, 2017
Delhi: Artists performing outside Congress Headquarters, ahead of Rahul Gandhi's takeover as Congress President. pic.twitter.com/53pas1ggvL
— ANI (@ANI) December 16, 2017
Delhi: Dance being performed as supporters gather outside Rahul Gandhi's residence 12, Tughlak Lane, ahead of his takeover as Congress President. pic.twitter.com/LLqsJGda6V
— ANI (@ANI) December 16, 2017
आपको बता दें कि ताजपोशी से पहले एग्जिट पोल के नतीजों ने कांग्रेस की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात का अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही है। इसके साथ भाजपा ने कांग्रेस से हिमाचल प्रदेश का ताज छीन भी लिया है। एग्जिट पोल के नतीजे गुजरात और हिमाचल दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं।