फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार पर मंथन करने गुजरात पहुंचे राहुल गांधी, सोमनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

Sat, 23 Dec 2017 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच गए हैं। मंदिर में दर्शन के बाद वह विधायकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। राहुल ने गुजरात जाने से पहले पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी का नाम किसी फिल्म करेक्टर के नाम पर रखना हो तो उसका नाम होगा लाई हार्ड। उन्होंने कहा कि बीजेपी बहुत झूठ बोलती है। 
विज्ञापन

  If BJP had a film franchise it would be called Lie Hard #BJPLieHard #BJPLies #HowManyBJPLies — Office of RG (@OfficeOfRG) December 23, 2017


आपको बता दें कि राहुल गांधी  शुक्रवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद जोश में दिखे थे।राहुल ने पीएम मोदी से पूछा था कि वह चुप क्यों हैं? राहुल ने कहा था कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह के बेटे जय शाह के मामले में अबतक चुप्पी साधे हुए हैं।

पढ़ें: 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाला मामले में आज आएगा फैसला, लालू समेत 22 लोग हैं आरोपी

राफेड डील पर भी पीएम कुछ नहीं बोलते। 2जी पर सच्चाई सबके सामने है। दरअसल बीजेपी की पूरी सरंचना झूठ पर आधारित है।'पीएम मोदी का न तो गुजरात मॉडल सच्चा है न 15 लाख रुपए अकाउंट में आने वाले मामले पर ही कुछ बोलते हैं। राहुल ने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री से लगातार तीन सवाल कर रहा हूं लेकिन मोदी कुछ नहीं बोल रहे हैं वो चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें