फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जल्लीकट्टू' के कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल, किसान आंदोलन को देंगे 'नैतिक समर्थन'

Tue, 12 Jan 2021 06:41 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, चेन्नई
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी को 'पोंगल' के दिन तमिलनाडु का दौरा करेंगे जहां वह 'जल्लीकट्टू' से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे और केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को नैतिक समर्थन देंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केएस अलागिरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


'जल्लीकट्टू' तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित किया जाता है। इसमें लोग बैलों को पकड़ने और उन्हें काबू करने की कोशिश करते हैं। अलागिरि बताया कि राहुल गांधी मदुरै जिले के अवनीपुरम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे और आंदोलनरत किसानों को अपना नैतिक समर्थन देंगे।

चुनावी कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे राहुल
अलागिरी ने कहा, 'बैल किसानों का प्रतीक हैं और उनकी जीविका का हिस्सा हैं।' उनके मुताबिक, राहुल गांधी का दौरा किसानों और समृद्ध तमिल संस्कृति को सम्मान देने के लिए है। अलागिरी ने कहा कि राहुल इस दौरे पर किसी चुनाव प्रचार के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इस साल अप्रैल-मई में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव होना है।
विज्ञापन


किसी नेता से मुलाकात नहीं करेंगे राहुल गांधी
उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उनकी पार्टी अन्नाद्रमुक ने तीनों कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार का समर्थन किया। इसके अलावा राज्य के किसी दूसरे दल ने इनका समर्थन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का इस बार द्रमुक नेता एमके स्टालिन या किसी अन्य से मुलाकात का कार्यक्रम नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस महीने के आखिर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पश्चिमी तमिलनाडु का दौरा कर सकते हैं और उस दौरान उनके सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात की संभावना है। अलागिरी ने यह भी बताया कि चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें