फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर हुए एक करोड़ फॉलोअर्स, राहुल ने दिया सभी को धन्यवाद

Wed, 10 Jul 2019 08:33 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फॉलोअर्स की संख्या ट्विटर पर एक करोड़ को पार कर गई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस मील के पत्थर के लिए अपने सभी फॉलोअर्स को धन्यवाद दिया है। राहुल ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा कि 1 करोड़ ट्विटर फॉलोअर्स, आप सभी को बहुत धन्यवाद। 

विज्ञापन


इस मील के पत्थर का जश्न वह अमेठी में मनाएंगे जहां वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी के हाथों मिली हार के बाद पहली बार राहुल अमेठी के दौरे पर हैं। 

उन्होंने पिछले साल ही अपनी पार्टी के नेता शशि थरूर के सबसे अधिक फॉलोअर्स की संख्या को पीछे छोड़ा था। थरूर के 69 लाख फॉलोअर्स हैं। हालांकि राहुल अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत पीछे हैं। मोदी के 4.80 करोड़ फॉलोअर्स हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें