फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार नहीं चाहती कि किसानों की आय बिहार से बेहतर हो : राहुल

Sat, 12 Dec 2020 02:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह चाहती है कि देश के किसानों की आय कम हो, जितनी बिहार के किसानों की है। गांधी ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब का किसान एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करता है, वहीं बिहार के किसानों की आमदनी सबसे कम है।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि किसान चाहता है कि उसकी आमदनी पंजाब के किसानों जितनी हो, लेकिन मोदी सरकार चाहती है कि सभी किसानों की आय बिहार के किसानों जितनी हो।


राहुल गांधी जिस रिपोर्ट का हवाला दे रहे थे, उसके मुताबिक देश का एक औसत किसान परिवार साल में 77,124 रुपये की कमाई करता है, जबकि पंजाब का किसान साल में 2,16,708 रुपये की कमाई करता है।

वहीं बिहार के एक किसान परिवार की सालाना आमदनी महज 42,684 रुपये है। गौरतलब है कि कांग्रेस नए कृषि कानूनों पर सरकार के खिलाफ हमलावर है और किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें