फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- उनकी विचारधारा ने मणिपुर को जलाया

Thu, 27 Jul 2023 02:56 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने मणिपुर को लेकर एक शब्द भी नहीं बोला। एक प्रदेश जल रहा हो तो देश का प्रधानमंत्री कुछ न कुछ तो कहेगा। आपको लगा होगा कि पीएम हवाई जहाज से मणिपुर का दौरा करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मणिपुर मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है। वो जानते हैं कि उनकी ही विचारधारा ने मणिपुर को जलाया है। 

एक शब्द भी क्यों नहीं बोल रहे पीएम

कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने मणिपुर को लेकर एक शब्द भी नहीं बोला। देश का एक प्रदेश जल रहा हो तो देश का प्रधानमंत्री कुछ न कुछ तो कहेगा। आपको लगा होगा कि देश के पीएम हवाई जहाज से मणिपुर का दौरा करेंगे। कम से कम इंफाल में ही जाकर लोगों से बात करें, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

सिर्फ RSS के प्रधानमंत्री

उन्होंने आगे कहा कि देश का पिछला कोई भी पीएम होता, चाहें फिर वो कांगेस का ही क्यों नहीं वह वहां जाकर बैठ जाते। मगर आपको हैरानी होगी देश के प्रधानमंत्री मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं। मणिपुर के बारे में बोल क्यों नहीं रहे हैं। क्योंकि नरेंद्र मोदी चुने हुए लोगों के प्रधानमंत्री हैं। आरएसएस के प्रधानमंत्री हैं। उन्हें मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है। वो जानते हैं कि उनकी ही विचारधारा ने मणिपुर को जलाया है। 

देश के दर्द से नहीं पड़ता फर्क

राहुल ने आगे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP-RSS सिर्फ सत्ता चाहती है और सत्ता पाने के लिए ये कुछ भी कर सकती है। सत्ता के लिए ये मणिपुर को जला देंगे, सारे देश को जला देंगे। इनको देश के दुख और दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगे कहा कि आपके दिल में देशप्रेम है। जब देश को चोट लगती है, देश के किसी नागरिक को चोट लगती है तो आपके दिल को भी चोट लगती है। आप उदास हो जाते हैं। मगर भाजपा और आरएसएस के लोगों को कोई दुःख नहीं, कोई दर्द नहीं हो रहा, क्योंकि ये हिंदुस्तान को बांटने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें