फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश पर साधा निशाना, कहा- चुनावी लाभ के लिए अमानवीय कृत्य को छिपाया

Wed, 18 Nov 2020 05:34 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों में चुनावी लाभ के लिए एक अमानवीय कृत्य किया गया था।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए पूछा कि किसका अपराध ज्यादा खतरनाक है। जिसने ये अमानवीय कर्म किया? या जिसने चुनावी फायदे के लिए इसे छुपाया ताकि इस कुशासन पर अपने झूठे सुशासन की नींव रख सके? कांग्रेस नेता ने वैशाली जिले की एक लड़की के बारे में एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए ट्वीट किया, जो प्रशासन की लापरवाही के कारण मर गई।

कांग्रेस नेता ने 20 वर्षीय एक लड़की की इलाज के दौरान हुई मौत की घटना का जिक्र किया था। उसके परिजनों का आरोप है कि छेड़छाड़ करने वाले दो लोगों ने विरोध कर पीड़िता को आग के हवाले कर दिया था। घटना में शामिल संदिग्धों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता के परिजनों ने पटना के कारगिल चौक पर धरना दिया। इस घटना को लेकर राजधानी के कई छात्र संगठन सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें