फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का पीएम मोदी पर तंज, देश में लगातार बढ़ती 'असत्य की गंदगी' भी साफ करनी है

Sat, 08 Aug 2020 08:24 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने आज राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र के उद्घाटन के मौके पर कहा कि गरीबी- भारत छोड़ो, खुले में शौच की मजबूरी- भारत छोड़ो, पानी के दर-दर भटकने की मजबूरी- भारत छोड़ो। भारत छोड़ो के ये सभी संकल्प स्वराज्य से सुराज की भावना के अनुरूप ही हैं। इसी कड़ी में आज हम सभी को ‘गंदगी भारत छोड़ो’ का भी संकल्प दोहराना है। 

विज्ञापन


इसी पर राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि क्यों नहीं! हमें तो एक कदम आगे बढ़कर, देश में लगातार बढ़ती 'असत्य की गंदगी' भी साफ़ करनी है। क्या प्रधानमंत्री चीनी आक्रमण का सत्य देश को बताकर इस सत्याग्रह की शुरुआत करेंगे?



राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ के उल्लेख वाली एक रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से हटाए जाने को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि यह कोई संयोग नहीं, बल्कि सरकार का लोकतंत्र विरोधी प्रयोग है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जब जब देश भावुक हुआ, फाइलें गायब हुईं। माल्या हो या राफेल, नीरव मोदी या चोक्सी, गुमशुदा लिस्ट में ताजा हैं चीनी अतिक्रमण वाले दस्तावेज़।’
विज्ञापन

 
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘ये संयोग नहीं, मोदी सरकार का लोकतंत्र-विरोधी प्रयोग है।’ गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड उस दस्तावेज को बृहस्पतिवार को हटा लिया जिस पर आधारित एक खबर अखबार में प्रकाशित हुई। खबर के मुताबिक, जून महीने की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सैनिकों की एकतरफा आक्रामकता से पैदा हुए हालात संवेदनशील बने हुए हैं और यह गतिरोध लंबा चल सकता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें