फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का इंटरव्यू लेने वाली पत्रकार पर राहुल का निशाना, स्मिता प्रकाश ने किया पलटवार 

Wed, 02 Jan 2019 07:33 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi, Smita Prakesh
विज्ञापन
राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर अपनी प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी का इंटरव्यू लेने वाली एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी से सवाल भी पूछ रही थीं और जवाब भी खुद ही दे रही थीं।
विज्ञापन


राहुल के इस बयान पर स्मिता प्रकाश ने तुरंत पलटवार किया। स्मिता प्रकाश ने भी ट्वीट कर राहुल गांधी को इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा- डियर मिस्टर राहुल गांधी, आपने प्रेस कांफ्रेंस में मुझ पर हमला किया है। मैं सवाल पूछ रही थी, जवाब नहीं दे रही थी। 

उन्होंने आगे कहा- अगर आप पीएम मोदी पर हमला करना चाहते हैं तो आगे बढ़ें, लेकिन मेरा उपहास करना बेतुका है। देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल के अध्यक्ष से ऐसी उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

 

बता दें कि कल यानी मंगलवार को स्मिता प्रकाश ने पीएम मोदी का 95 मिनट तक इंटरव्यू लिया था। जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर सवाल किए थे। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर राफेल पर सवाल किए थे। उनके इंटरव्यू को सभी  चैनलों ने प्रमुखता से दिखाया था। इसके बाद आज राहुल गांधी ने उनके इंटरव्यू को लेकर स्मिता प्रकाश पर पक्षपात का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें