फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए छात्रों के पक्ष में उतरे राहुल गांधी, कहा- सभी दल पुनर्मूल्यांकन की मांग का समर्थन करें

Wed, 25 Sep 2019 01:23 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीए की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग कर रहे लाखों छात्रों का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि इन छात्रों की मांग उचित है और सभी राजनीतिक दलों को इनका साथ देना चाहिए।

विज्ञापन






राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पूरे भारत में सीए के 12 लाख छात्र आईसीएआई द्वारा अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के फिर से मूल्यांकन की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। बड़े पैमाने पर ऐसी खबरें हैं कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गलतियां हुई हैं। 

उन्होंने कहा कि इसको देखते हुए छात्रों की मांग उचित है और इसका सभी राजनीतिक दलों को समर्थन करना चाहिए। मालूम हो कि मूल्यांकन में कथित तौर पर गलती को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों ने 23 सितंबर को दिल्ली स्थित 'इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' (आईसीएआई) के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


कॉमर्स के शिक्षक दिनकर आचार्य और सीए के छात्र संदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र लोग कैंपेन चला रहे हैं। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छात्रों की मांग है कि उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें