फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान की आयुसीमा 18 साल कर राजीव ने युवाओं में जगाया था विश्वास: राहुल गांधी

Fri, 23 Aug 2019 02:29 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता को याद करते हुए शुक्रवार को कहा कि राजीव गांधी ने मतदान के लिए न्यूनतम आयुसीमा 21 साल से घटाकर 18 साल की थी जिससे देश के युवाओं में विश्वास का भाव बढ़ा था। 

विज्ञापन


राजीव की 75वीं जयंती पर राहुल ने अपने पिता की इस उपलब्धि को याद करते हुए ट्वीट किया, मतदान के लिए आयुसीमा 21 साल से घटाकर 18 साल करके राजीव गांधी ने पांच करोड़ों नए मतदाता जोड़े थे। यह भारत के युवाओं में विश्वास का स्पष्ट संदेश था कि आप में भारत को यकीन है। दरअसल, राहुल अपने पिता की प्रधानमंत्री के रूप में उपलब्धियों का इन दिनों ट्विटर के माध्यम से उल्लेख कर रहे हैं।

गत 20 अगस्त को राजीव गांधी की 75वी जयंती थी । इस पूरे सप्ताह कांग्रेस उनकी याद में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है । बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें