उन्होंने पार्टी नेताओं को स्पष्ट कर दिया कि राज्य में सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे और भाजपा-जदयू गठबंधन को पराजित करेंगे। बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बताया कि राज्य से ब्लॉक स्तर तक हजार से अधिक पदाधिकारियों को इस वर्चुअल रैली से जोड़ा गया। कुछ सुझाव भी आएं हैं जिन पर विचार किया जाएगा। पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती किया है।
सेना के साथ खड़े नहीं हुए प्रधानमंत्री
राहुल ने लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश की सीमा की रक्षा करते हुए बिहार रेजीमेंट ने चीन को करारा जवाब दिया लेकिन प्रधानमंत्री सेना के साथ खड़े नहीं हुए और चीन की घुसपैठ से ही इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि बिहार के 20 सैनिक लद्दाख में शहीद हुए हैं उनके परिवार वालों को कौन बताएगा कि उनकी जान क्यों गई। उन्होंने चीन को लेकर ट्वीट कर कहा कि चीन का सामना करना तो दूर की बात, प्रधानमंत्री में उसका नाम लेने तक का साहस नहीं है। इस बात से इनकार करना कि चीन हमारी मातृभूमि पर है और वेबसाइट से दस्तावेज हटाने से तथ्य नहीं बदलेंगे।