फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने दिया भाजपा-आरएसएस से लड़ने का नुस्खा, सिखाएंगे प्यार का पाठ

Mon, 23 Jul 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन

पार्टी की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी ने बतौर सेनापति रविवार को कांग्रेस की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की पहली बैठक में 2019 की लड़ाई को उसके मुकाम तक पहुंचा कर जीत में बदलने का नुस्खा बताया।

विज्ञापन


इसके साथ ही राहुल ने आगामी लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजा दी है और 2019 के चुनावी मैदान में कैसे शत्रुओं को शिकस्त देनी है इसके लिए भी अपनी सेना के सिपाहियों को युद्ध कौशल के गुर बताए और सैनिकों में जोश भरने की पूरी कोशिश की। वहीं राहुल ने घटक दलों को साथ लेकर विशेष रणनीति पर भी बात की।

बैठक में राहुल ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मोदी सरकार को सबसे बड़ा झटका देने जा रही है। पार्टी की कमान संभालने के बाद पहली बार कांग्रेस वर्किंग ग्रुप (CWC) की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए राहुल ने भाजपा-आरएसएस से लड़ने का नुस्खा भी बताया।
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि हम सबको एकसाथ मिलकर इन नफरत भरी ताकतों से एकजुट होकर लड़ना होगा। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पी. चिदंबरम, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के अलावा कई अन्य नेताओं ने शिरकत की। 

आरएसएस-भाजपा को हराने का नुस्खा

सीडब्ल्यूसी बैठक के समापन भाषण में राहुन ने बताया कि 'पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि चुनाव विपक्ष की एकता पर ही जीता जा सकता और यह पूरी तरह सच भी है। लेकिन विपक्ष की एकता के साथ अगर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा नहीं जुड़ेगी तो फिर हम शॉर्ट टर्म चुनाव तो जीत जाएंगे, लेकिन हम लांग टर्म में आरएसएस और भाजपा से मुकाबला नहीं कर पाएंगे।' 

राहुल ने कहा 'हमें इस पर विचार करने की जरूरत है कि आरएसएस क्या है, कैसे और किसके सहारे अपना काम कर रही है। आरएसएस की अलग-अलग संस्थाएं भारत सरकार के पैसों से बन रही हैं। भाजपा-आरएसएस मिलकर जहां भी सत्ता में आते हैं वहां सरकार का पैसा चोरी करके ही ये संस्थाएं बनाई जाती हैं। उदाहरण के तौर पर शिशु मंदिर सेल्फ फंडिंग वाला संस्थान नहीं है। सच तो यह है कि इन्हें मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार बनाती हैं।'

गठबंधन हो जाए तो भाजपा चुनाव जीत ही नहीं सकती

राहुल ने आगे कहा 'अगर आंकड़ों पर गौर किया जाए तो बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में हमारा गठबंधन होता है तो भाजपा किसी भी हालात में चुनाव नहीं जीत पाएगी। कांग्रेस पार्टी की विचाधारा पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कई लोगों ने अपने विचार रखे। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा बहुत साधारण है। कांग्रेस सबकी पार्टी है। कांग्रेस गरीब, आदिवासी, पिछड़ो, अल्पसंख्यकों, किसानों और देश के सबसे कमजोर लोगों की पार्टी है। हम सबके हैं और सबकी बातें सुनते हैं। हम इस विचारधारा को पूरे देश में फैलाना चाहते हैं। और ऐसा सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है।'

रॉफेल में भ्रष्टाचार की बू

राहुल ने बताया कि रॉफेल में भ्रष्टाचार हुआ है और इसमें भाजपा को फायदा हुआ। हवाई जहाज का दाम तीन गुना बढ़ा है और यही बात मैंने शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान संसद में पीएम मोदी के सामने कही तो वह मेरी आंखों में अपनी आंख नहीं डाल पाए।

और इस बात में पूरी सच्चाई है कि मीटिंग में फ्रांस के प्रधानमंत्री इमैनुएल मैक्रो ने हमसे कहा था कि अगर भारत सरकार रॉफेल डील में विमानों के दाम जनता को बताना चाहती हो तो बताए हमें इसपर कोई एतराज नहीं है क्योंकि यह एक जन सूचना है। और इस सच्चाई का सामना न तो मोदी कर सकते हैं और नहीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण कर सकती हैं। 

भ्रष्टाचार पर एक शब्द नहीं बोलते मोदी

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह 50 हजार रुपए को तीन महीने में 80 करोड़ रुपए में बदल देते हैं। लेकिन पीएम मोदी संसद में अपने भाषण में इसपर एक शब्द नहीं बोलते। लेकिन इन भ्रष्टाचार के तमामत मुद्दों को कांग्रेस अपनी ताकत बनाएगी। कांग्रेस पार्टी इन मामलों की जानकारी हर जिले, शहर और ब्लॉक स्तर पर आम लोगों तक पहुंचाएगी।

किसानों को दी एमएसपी सफेद झूठ

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों की दी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सफेद झूठ है। कर्नाटक की सरकार ने किसानों का 35 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया है। भाजपा सरकार ने भूमि अधिग्रहण, आरटीआई, और मनरेगा पर सीधा हमला किया है। लोकपाल के मुद्दे पर मोदी सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। 

एकसाथ मिलकर रोकेंगे मॉब लींचिंग

राहुल ने कहा कि देश में इन दिनों भीड़ द्वारा बेकसुर लोगों को मारा-पीटा जा रहा है। हमें हर स्तर पर मिलकर इसके खिलाफ एकसाथ मिलकर आवाज उठानी होगी। 
विज्ञापन

भाजपा-आरएसएस के गुस्से को उखाड़ फेंकेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा-आरएसएस कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं। लेकिन हम इसके उलट इन दोनों की विचारधारा को बदलना चाहते हैं। इन दोनों संस्थाओं के दिल में गुस्सा और नफरत है हम इसे निकाल फेंकेंगे।

बीते समय की राजनीति करती है भाजपा

भाजपा की रणनीति है कि वह हमेशा बीते समय की राजनीति करती है। भाजपा वाले कभी कुछ नहीं भूलते। वह 6 हजार साल पुराने मुद्दों को लाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं। लेकिन कांग्रेस भविष्य की राजनीति करने में विश्वास रखते हैं। हम सभी से प्यार से बात करते हैं लेकिन भाजपा में सिर्फ घमंड भरा हुआ है। लेकिन हमें मिलकर इस प्यार के सहारे ही भाजाप को हराना है। 

कांग्रेस में हर वर्ग की अहमियत

राहुल के मुताबिक, कांग्रेस में युवाओं, अनुभव, हर वर्ग और धर्म की जगह है। हमारा काम इन सभी को एकसाथ खड़ा करना है।

कांग्रेस में कमी

राहुल ने बताया कि कांग्रेस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच दूरी एक गंभीर समस्या है। हमें चुनाव से पहले और चुनाव के बाद इसपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही हमें हर बूथ, ब्लॉक, गांव, शहर और जिले स्तर पर प्रत्येक समुदाय के नेता को खड़ा करना है।

कांग्रेस पार्टी की जहां पकड़ नहीं होती वह वहां कभी नहीं जाती लेकिन भाजपा-आरएसएस इसके विपरीत काम करती है। अगर आज से 10-15 साल पहले अगर किसी भी आदिवासी से पूछते तो वह कहता था कि मैं कांग्रेस को वोट देता हूं और इसे कोई बदल नहीं सकता। लेकिन भाजपा-आरएसएस हमारे वोटबैंक के पास गई और उन्हें अपनी विचारधारा से प्रभावित किया। हमें भी ऐसा ही करना होगा। लेकिन ये भी सच है कि देश में हर जाति, राज्य और समुदाय के लोग कांग्रेस से जुड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन हमें उनके पास जाना होगा क्योंकि वह खुद हमारे पास नहीं आएंगे। जैसे ही वह हमारे साथ खड़े होंगे हम सब मिलकर भाजपा-आरएसएस को हरा देंगे।

पार्टी को हर मुद्दे पर एक एकजुट होना होगा

राहुल ने कहा कि कांग्रेस नेता किसी भी मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज नहीं उठाते। हमें इसपर बदलाव की जरूरत है। भविष्य में किसी भी मुद्दे पर पूरी पार्टी के एक सुर में एकता के साथ आवाज उठानी होगी। इसके लिए हमें ब्लॉक, जिला और  शहर के स्तर पर एकजुटता दिखाने होगी। ऐसा नहीं होना चाहिए कि पार्टी के शीर्ष नेता किसी मुद्दे पर कुछ बोले और क्षेत्रीय स्तर पर  उसमें विरोधाभास नजर आए।

युवा और अनुभव का जोड़ होगी कांग्रेस

राहुल ने कहा कि पार्टी में उन नेताओं को हमेशा से अहमियत रहेगी जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी कांग्रेस के नाम की है। आने वाले समय में पार्टी में उन्हें और भी अहम जिम्मेदारी दी जाती रहेंगी। यही नहीं पार्टी में युवा नेताओं की ताकत का भी भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा और उन्हें भी अहम जिम्मेदारी जाएंगी। युवाओं और अनुभवी नेताओं का जोड़ ही कांग्रेस को आगे ले जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें