फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karur Stampede: करूर भगदड़ को लेकर राहुल गांधी ने अभिनेता विजय को मिलाया फोन, सीतारमण ने किया घटनास्थल का दौरा

Mon, 29 Sep 2025 10:08 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से हादसे के हालात पर बातचीत की और टीवीके प्रमुख विजय को भी फोन कर शोक संवेदना दी।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने करूर भगदड़ को लेकर अभिनेता विजय से की बात। - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात कर करूर भगदड़ हादसे के बारे में जानकारी ली और दुख प्रकट किया। उन्होंने टीवीके प्रमुख विजय से भी बात की और उनकी पार्टी के समर्थकों की मौत पर संवेदना जताई।
विज्ञापन


स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी से हुई बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "शुक्रिया मेरे प्रिय भाई राहुल गांधी, जिन्होंने करूर की इस त्रासदी पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की और गंभीरता से इलाज से गुजर लोगों की स्थिति के बारे में पूछा और उनकी जान बचाने से जुड़े कदमों की जानकारी।"

कांग्रेस सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से हादसे के हालात पर बातचीत की और टीवीके प्रमुख विजय को भी फोन कर शोक संवेदना दी।

इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन करूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे। 



गौरतलब है कि 27 सितंबर को करूर में विजय की राजनीतिक रैली में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 41 हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं और कम से कम दो की हालत गंभीर है। हादसे के बाद विजय के नेतृत्व वाली टीवीके ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच में सीबीआई या स्वतंत्र जांच की मांग की है। आलोचनाओं का सामना कर रहे अभिनेता विजय ने पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये की सहायता की घोषणा भी की।
विज्ञापन

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने मृतकों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये और भाजपा ने 1-1 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है।

करूर पुलिस ने टीवीके पदाधिकारियों के खिलाफ लापरवाही समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। करूर में व्यापारियों और दुकानदारों ने मृतकों के सम्मान में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इसके अलावा घटनास्थल पर कई राजनीतिक दलों का जुटना जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें