फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का पीएम मोदी पर तीखा हमला, आप एक 'असुरक्षित तानाशाह' हैं 

Fri, 21 Dec 2018 07:54 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : PTI
विज्ञापन

कंप्यूटर डाटा निगरानी पर केंद्र सरकार के नए आदेश ने एक बार फिर विपक्ष को एकजुट कर दिया है। इसे लेकर कई विपक्षी दलों ने मोदी सरकार की तीखी आलोचना की है। इस आदेश ने राहुल गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी पर हमले का एक और मौका दे दिया। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने इसे लेकर पीएम मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, भारत को पुलिस राज्य में बदलने से आपकी समस्याएं हल नहीं होंगी मोदी जी, इससे केवल यह साबित होता है कि आप एक‘असुरक्षित तानाशाह’हैं।



बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए 10 खुफिया एजेंसियों को कंप्यूटरों के डाटा जांचने का अधिकार दे दिया है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 के तहत अगर एजेंसियों को किसी भी संस्थान या व्यक्ति पर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का शक होता है तो वे उनके कंप्यूटरों में मौजूद सामग्रियों को जांच सकती हैं और उन पर कार्रवाई कर सकती हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर तमाम विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरते हुए जासूसी कराने का आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी इसे लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे खतरनाक बताते हुए मुद्दे पर जनता की राय मांगी है। 

वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- 'मई 2014 से भारत अघोषित इमरजेंसी के दौर से गुजर रहा है। नागरिकों के कंप्यूटर पर निगरानी के फैसले से मोदी सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं। क्या दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अधिकारों का ऐसे हनन होगा।' 

जबकि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने आदेश की कॉपी ट्वीट करते हुए कहा- मोदी ने राष्ट्रीय एजेंसियों को हमारे कम्युनिकेशन की जासूसी का आदेश दे दिया है। किसे पता था कि घर घर मोदी नारे का यह मतलब था। जॉर्ज ऑर्गवेल के बड़े भाई यहां हैं और 1984 में आपका स्वागत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें