फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन पर बोले राहुल गांधी- यूपी में कांग्रेस को कम आंकना भूल होगी

Wed, 09 Jan 2019 09:06 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को कम आंकना एक भूल होगी। 
  • गठबंधन पर बोले, कई राज्यों में हम मजबूत स्थिति में और भाजपा को सीधी टक्कर दे रहे हैं।
  • कांग्रेस विचारधारा की पार्टी है और हम विचारधारा के आधार पर चुनाव लड़ते हैं।
विज्ञापन
rahul gandhi - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। इसी कड़ी में अपनी दो दिवसीय सऊदी यात्रा से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गल्फ न्यूज से बातचीत की है।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में पार्टी की काबिलियत को लेकर आश्वस्त है और उन्हें कम आंकना एक भूल होगी।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान सपा-बसपा के बीच लोकसभा चुनाव से पहले 37-37 सीटों के बंटवारें के दो दिन बाद आया है।  गठबंधन के सवाल पर पहली बार बोलते हुए राहुल ने कहा कि ऐसी कई दिलचस्प चीजें हैं जो पार्टी उत्तर प्रदेश में कर सकती है और यह लोगों के लिए चौंकाने वाला होगा। 

राहुल गांधी ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य नरेंद्र मोदी को हराना है। ऐसे कई राज्य है जहां हम मजबूत स्थिति में हैं और भाजपा को सीधी टक्कर दे रहे हैं। महाराष्ट्र, झारखंड, तमिलनाडु, बिहार जैसे राज्यों में गठबंधन की संभावना है और हम गठबंधन के फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं। हमारी पार्टी विचारधारा की पार्टी है और हम विचारधारा के आधार पर चुनाव लड़ते हैं। कई ऐसी रोचक चीजें हैं जो कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में कर सकती है और हम इसपर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सपा-बसपा के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम विपक्ष को एक साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं।  बिहार, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, झारखंड, चंद्रबाबू नायडू के साथ आंध्र प्रदेश में और जम्मू- कश्मीर में यह हो रहा है।  मैंने मीडिया में कई बयान सुने हैं मगर मोदी जी को हारने के लिए हम साथ काम करने जा रहे हैं। मैं यह फिर से कहना चाहूंगा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को कम आंकना एक भूल होगी। 

बता दें कि सपा-बसपा के गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए उत्तरप्रदेश में केवल दो सीटें छोड़ी हैं। 


 
विज्ञापन

भाजपा का खिलाफ गठबंधन बना रहे नायडू

आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।  माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने पर बात छुई।  इसके अलावा नायडू विपक्ष के दुसरे नेताओं एनसीपी के शरद पवार, आप के अरविन्द केजरीवाल और नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूख अब्दुला से मुलाक़ात कर चुके हैं।  मुलाकात के बाद नायडू और शरद पवार ने कहा कि वह 19 जनवरी को ममता बनर्जी के बुलावे पर टीएमसी की रैली में शामिल होने कोलकाता जाएंगे। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें